Ranchi: रांची में 19 से 21 सितंबर तक राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू में होगी.
इसे भी पढ़ें:
प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में राज्य के सभी 24 जिलों की जिला विजेता टीमें हिस्सा लेंगी. तीनों आयु वर्गों में कुल 1,152 खिलाड़ी भाग लेंगे.
सभी टीमों को 18 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा. इस दौरान खिलाड़ियों के दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक शारीरिक जांच की जाएगी. खिलाड़ियों के भोजन, आवासन, परिवहन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है.
तीनों वर्गों की विजेता टीमें राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

