Search

 
 
 

Ranchi News : छात्र नेता कुणाल सिंह सदर अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शन के दौरान हुए थे बेहोश

Ranchi News : JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के दौरान शुक्रवार को रांची में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद के बाद छात्र नेता कुणाल प्रताप सिंह के बेहोश होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अस्पताल के बाहर जुटे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
 
कुणाल सिंह अस्पताल में भर्ती

Ranchi News : JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के दौरान शुक्रवार को रांची में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद के बाद छात्र नेता कुणाल प्रताप सिंह के बेहोश होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अस्पताल के बाहर जुटे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.


जानकारी के अनुसार, छात्र बापू वाटिका से रैली निकालकर अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए शहीद चौक की ओर जा रहे थे. छात्रों के पास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला था. पुतला दहन को लेकर विवाद के दौरान छात्रों और कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई. छात्रों ने आरोप लगाया कि एक छात्रा के साथ भी धक्का-मुक्की की गई.

Uploaded Image

अस्पताल में जुटे छात्र


घटना के बाद कुणाल प्रताप सिंह कथित तौर पर कुछ युवकों का पीछा करने लगे. इसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच भी धक्का-मुक्की की स्थिति बनी. कचहरी चौक के पास कुणाल सिंह के बेहोश होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें ई-रिक्शा से सदर अस्पताल ले जाया गया. उनके साथ रविंद्र और अमित नाम के छात्रों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

 

कुणाल सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र सदर अस्पताल पहुंच गए. छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अस्पताल के गेट पर ताला लगा दिया. छात्रों के अंदर जाने के प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें परिसर से हटाने का प्रयास किया गया. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. इस दौरान कुछ छात्रों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है.


घटना के बाद सदर अस्पताल और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. अस्पताल के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.


मामले को लेकर बीजेपी नेता वरुण साहू और हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी सदर अस्पताल पहुंचे. वरुण साहू ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही