Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: रांची में 'छात्रों की गूंज' मैराथन, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती परीक्षाओं की मांग उठाई.

Uploaded Image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. बार-बार होने वाले पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ा है. उन्होंने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से देशभर में छात्रों के अधिकारों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी.

 

इसे भी पढ़ें:

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चीब ने कहा कि देश का युवा केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष और ईमानदार परीक्षा प्रणाली भी चाहता है. उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न होने दे और युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की.

 

मैराथन का आयोजन "छात्रों की गूंज" अभियान के संयोजक कुमार राजा के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए जनआंदोलन का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगती और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक छात्रों की आवाज बुलंद होती रहेगी.

 

अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मराबी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा देश की सबसे बड़ी पूंजी है. यदि परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठते रहे, तो यह देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा होगा. उन्होंने केंद्र सरकार से पेपर लीक पर प्रभावी नियंत्रण, दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की.

 

कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, बिनय सिन्हा दीपू, सुमित शर्मा, जयवर्धन ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन जताया.

 

मैराथन के दौरान छात्रों ने शिक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों से जुड़े नारे लगाए. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ. अंत में प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही