Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 17 जुलाई से सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता, बिरसा मुंडा स्टेडियम में सजेगा मैदान

झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा सत्र 2026–27 के विद्यालयी खेल कैलेंडर के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इसी क्रम में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 जुलाई तक रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा.

Uploaded Image

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी प्रमंडलों के विजेता जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी विजेता टीमों को 16 जुलाई, 2026 को अपराह्न 3बजे तक बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के रजिस्ट्रेशन हॉल में अनिवार्य रूप से रिपोर्ट कराएं. इस दौरान खिलाड़ियों का पंजीकरण, दस्तावेजों का सत्यापन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.

 

इसे भी पढ़ें:

राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में सभी प्रमंडलों की विजेता टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी.

 

इसके बाद द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 जुलाई तक तथा राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा.

 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षकों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षित, समयबद्ध एवं सफल सहभागिता सुनिश्चित करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही