Search

 
 
 

Ranchi News : सदर अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से 1.45 किलो की तिल्ली का सफल ऑपरेशन

राजधानी रांची के सदर अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से 1.45 किलोग्राम वजन की बढ़ी हुई तिल्ली का सफल ऑपरेशन किया गया. डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया. ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के सदर अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से 1.45 किलोग्राम वजन की बढ़ी हुई तिल्ली का सफल ऑपरेशन किया गया. डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया. ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है.

 

अस्पताल के अनुसार, मरीज लंबे समय से तिल्ली के असामान्य रूप से बढ़ जाने की समस्या से परेशान था. सामान्य तौर पर तिल्ली का वजन 150 से 200 ग्राम के बीच होता है, लेकिन इस मरीज की तिल्ली का वजन बढ़कर करीब 1.45 किलोग्राम हो गया था. इसके कारण उसे पेट में दर्द, भारीपन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही थीं.

 

https://lagatar.in/charges-framed-against-jharkhand-minister-sanjay-yadav-in-bihar-in-connection-with-the-illegal-sand-trade]

 

जांच के बाद डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने का फैसला लिया. इस तकनीक में पेट पर बड़ा चीरा लगाने की जरूरत नहीं होती. छोटे-छोटे छेद के जरिए कैमरे और विशेष उपकरणों की मदद से सर्जरी की जाती है. डॉक्टरों के अनुसार, इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है. खून कम बहता है, संक्रमण का खतरा भी कम रहता है और मरीज जल्दी स्वस्थ होकर घर जा सकता है.

 

अस्पताल प्रबंधन ने इसे सदर अस्पताल की बड़ी उपलब्धि बताया है. प्रबंधन का कहना है कि सरकारी अस्पताल में भी अब आधुनिक तकनीक से जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं. इससे मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही