Search

 
 
 

Ranchi News : मोंटफोर्ट स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Ranchi News : समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर हरमन विजय लकड़ा, उप प्रधानाचार्य ब्रदर सुनील इंदवार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, ब्रदर जेनेरियूस कंडूलना, ब्रदर राजेश बारला, ब्रदर आनंद प्रधान तथा मोंटफोर्ट विद्यादीप के ब्रदर्स मौजूद रहे.
 
मोंटफोर्ट स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह

Ranchi News : कांके  स्थित मोंटफोर्ट स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और दीप प्रज्वलन से हुई. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

 

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर हरमन विजय लकड़ा, उप प्रधानाचार्य ब्रदर सुनील इंदवार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, ब्रदर जेनेरियूस कंडूलना, ब्रदर राजेश बारला, ब्रदर आनंद प्रधान तथा मोंटफोर्ट विद्यादीप के ब्रदर्स मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम में केजी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने गीत और रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया.विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया.

 

प्रधानाचार्य ब्रदर हरमन विजय लकड़ा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.समारोह में विद्यालय के अभिभावक, शुभचिंतक और मोंटफोर्ट विद्यादीप के ब्रदर्स भी उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही