Search

 
 
 

Ranchi News : मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश करने वाला थार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

राजधानी के मोरहाबादी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी को कुचलने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरियातू निवासी विश्राम उरांव के रूप में हुई है.  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राजधानी के मोरहाबादी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी को कुचलने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरियातू निवासी विश्राम उरांव के रूप में हुई है.  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया है. 

 

रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर चेकिंग के दौरान वाहन रोकने का इशारा किया जाता है तो पुलिस का सहयोग करें. पुलिस का कहना है कि इस तरह के जांच अभियान आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाए जाते हैं।

 

Uploaded Image

 

गौरतलब है कि बीते 14 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे मोरबाबादी के प्राइम पार्क के समीप पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध काले रंग की महिंद्रा थार पर पड़ी. वाहन में ब्लैक फिल्म लगी थी, विंडशील्ड टूटी हुई थी और पीछे का नंबर प्लेट मिट्टी से ढका हुआ था.

 

जब पेट्रोलिंग टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से भगाने की कोशिश की. इस दौरान उसने पेट्रोलिंग वाहन के चालक को टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

हादसे में पेट्रोलिंग वाहन के चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी और डॉक्टरों ने पांच टांके लगाये हैं. हालांकि चालक की हालत अब खतरे से बाहर है.  घटना के बाद पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही