Search

 
 
 

Ranchi News : नगर निगम ने चार मार्केट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Ranchi News : उप नगर आयुक्त ने अधिकारियों से प्रत्येक मार्केट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. इसकी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी वेंडर मार्केट में दो पालियों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए. टॉयलेट की नियमित सफाई कराए  जाए. इसके साथ ही पर्याप्त बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराए जाए.
 
नगर निगम की बैठक

Ranchi News : शहर के वेंडर मार्केट में अब सफाई, टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा. वेंडर्स और नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

मंगलवार को उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें मोराबादी वेंडिंग जोन, नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट, अटल स्मृति वेंडर मार्केट और डिस्टिलरी पुल स्थित वेंडर मार्केट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.

 

उप नगर आयुक्त ने अधिकारियों से प्रत्येक मार्केट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. इसकी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी वेंडर मार्केट में दो पालियों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए. टॉयलेट की नियमित सफाई कराए  जाए. इसके साथ ही पर्याप्त बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराए जाए.

 

हर वेंडर को रखना होगा कूड़ेदान

वेंडिंग क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अब प्रत्येक वेंडर को कूड़ेदान रखना होगा. कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए. अभियंत्रण शाखा को सभी वेंडर मार्केट का स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए.

 

इससे छोटे सिविल कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा. वहीं, नगर अभियान प्रबंधकों को वेंडर्स और नागरिकों से नियमित संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानने को कहा गया है.


सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना उद्देश्य

उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने कहा कि निगम का उद्देश्य सिर्फ वेंडर्स को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और मूलभूत सुविधाओं से युक्त बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराना भी है. वेंडर मार्केट में वेंडर्स के साथ नागरिकों की सुविधा, स्वच्छता और सुगम आवागमन को भी प्राथमिकता दी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही