Search

 
 
 

Ranchi News : हरमू में सरना झंडागड़ी की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई

Ranchi : आदिवासी समुदाय का पवित्र सरना झंडा गढ़ी व सरना प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन हुआ. इस दौरान रातू बेड़ो, खूंटी, गुमला, लोहरदगा के सरना प्रार्थना सभा के प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम हरमू डेटा टोली के सुनीता कच्छप के आवास में आयोजन किया गया. कार्यक्रम सरना नेग नियम पूजा-पाठ और सामूहिक भजन के साथ आयोजित हुआ, जिसमें विजय कच्छप, सुभानी तिग्गा, सीता उरांव, सुनीता उरांव, नवीन तिर्की, बिरसा कच्छप, चांदनी गाड़ी, निखिल महली, गीता उरांव समेत सरना समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे.
 

Ranchi : आदिवासी समुदाय का पवित्र सरना झंडागड़ी व सरना प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन हुआ. इस दौरान रातू बेड़ो, खूंटी, गुमला, लोहरदगा के सरना प्रार्थना सभा के प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम हरमू डेटा टोली के सुनीता कच्छप के आवास में आयोजन किया गया. कार्यक्रम सरना नेग नियम पूजा-पाठ और सामूहिक भजन के साथ आयोजित हुआ, जिसमें विजय कच्छप, सुभानी तिग्गा, सीता उरांव, सुनीता उरांव, नवीन तिर्की, बिरसा कच्छप, चांदनी गाड़ी, निखिल महली, गीता उरांव समेत सरना समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे. 

इस मौके पर सरना प्रार्थना के लोगों ने कहा कि आदिवासी समुदाय अब सरना प्रार्थना के माध्यम से एकजुट हो रहे है. जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में सभी एकसाथ हो रहे है. लंबे संघर्ष के बाद अब आदिवासी समाज हक अधिकार की लड़ाई में शामिल हो रहे है.

 

सरना प्रार्थना सभा न केवल सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय को एक सूत्र में बांधने का प्रयास भी करती है. प्रकृति-पूजक होने के साथ-साथ अब आदिवासी समाज व्यवसाय के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यही कारण है कि सरना प्रार्थना भजन आज आदिवासी परिवारों के घर-घर तक पहुंच रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही