Ranchi News : पुलिस ने कांके थाना क्षेत्र में चोरी के एक बड़े मामले का त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से सोने-चांदी की ज्वेलरी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को कांके थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोडेया में चोरी का प्रयास करते ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा है. सूचना मिलते ही कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को लेकर थाना ले आई. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विवेक तिर्की और संजू टोप्पो बताया. दोनों अरसंडे, कांके क्षेत्र के रहने वाले हैं.
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की. उन्होंने पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में उनके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में गोरिस तिर्की, साहिब अंसारी उर्फ बानू और नासिर अंसारी उर्फ पप्पू शामिल हैं.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, कई मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
इस कार्रवाई में कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक (SI) राजकुमार तिग्गा, सतीश कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण रजक, गंगाधर सिंह, एएसआई (ASI) मंगल हेम्ब्रम और थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

