Search

 
 
 

Ranchi News: चोरी का खुलासा, दो आरोपी गहने और नकद से साथ गिरफ्तार

सुखदेवनगर थाना पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान बरामद किए हैं.
 

Ranchi: सुखदेवनगर थाना पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान बरामद किए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, 20 जून को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा के निवासी विजय प्रजापति के घर में करीब आधी रात को अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर नकदी और बहुमूल्य जेवरात की चोरी कर ली. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 जून की रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रोहित कुमार सिंह और रवि कुमार चौधरी दोनों आरोपियों को 26 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बता दें कि दो युवकों में एक से सुखदेव नगर का रहने वाला का है और दूसरा बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद किया है. जिसमें - 2 स्मार्टफोन,सोना और चांदी के गहने और कुछ नकद शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही