Search

 
 
 

Ranchi News: 320 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 72,500 नकद और दो बाइक जब्त

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश और सिटी एसपी के मार्गदर्शन एवं सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने रविवार की रात रांची-हजारीबाग रोड स्थित बूटी मोड़ के पास परमानंद स्टोर के समीप की.

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमानंद राय, ललन साह और रितेश प्रसाद के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान तीनों के पास से अलग-अलग प्लास्टिक पैकेटों में रखा 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में ललन साह और रितेश प्रसाद का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.

इसे भी पढ़ें:


छापेमारी में पुलिस ने 320 ग्राम गांजा, 72,500 नकद, 2 बाइक सहित एक स्मार्टफोन और दो कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही