Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में काटे गए 3,494 चालान

Ranchi: राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) रांची के निर्देश पर 11 जून को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर सघन जांच कर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) रांची के निर्देश पर 11 जून को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर सघन जांच कर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

 

अभियान के दौरान कुल 3,494 चालान काटे गए. सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई. पुलिस ने 1,668 लोगों को बिना हेलमेट पकड़ा, जो कुल चालानों का लगभग आधा हिस्सा है. इसके अलावा नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामले में 1,317 चालान किए गए.

 

यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार -


बिना हेलमेट – 1,668 चालान

नो पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करना – 1,317 चालान

रेड लाइट जंपिंग – 171 चालान

ओवर स्पीड – 102 चालान

अतिरिक्त सवारी बैठाने पर – 52 चालान

गलत दिशा में वाहन चलाने पर – 26 चालान

बिना यूनिफॉर्म – 23 चालान

नो एंट्री का उल्लंघन – 22 चालान

पिलियन राइड संबंधी उल्लंघन – 19 चालान

फिक्सचर लाइट – 18 चालान

बिना ड्राइविंग लाइसेंस – 10 चालान

सीट बेल्ट नहीं लगाने पर – 9 चालान

फैंसी नंबर प्लेट – 7 चालान

बीमा नहीं होने पर – 7 चालान

प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर – 4 चालान

टो वाहन संबंधी उल्लंघन – 4 चालान

प्रेशर हॉर्न – 3 चालान

ट्रिपल राइडिंग – 2 चालान

ब्लैक फिल्म – 2 चालान

शराब पीकर वाहन चलाने पर – 1 चालान

11 दिनों में 37 हजार से अधिक चालान

 

यातायात पुलिस के अनुसार, 1 जून से 11 जून तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 37,907 चालान किए जा चुके हैं. लगातार चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है.

 

पुलिस की अपील


रांची यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं. विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें  और ट्रैफिक सिग्नलों और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें. 


पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन चालक वाहन जांच के दौरान वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करता है, तो वाहन को जब्त करते हुए संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही