Search

 
 
 

Ranchi  News :गुरु नानक शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, भारी वाहनों की नो-एंट्री

Ranchi News : सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित किया गया है.ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक सभी छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी.
 
भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • दोपहर 2 से रात 12 बजे तक वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

Ranchi News : गुरु नानक जयंती के अवसर पर 22 नवंबर को शोभायात्रा के दौरान मेन रोड समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सूचना जारी की है. यह प्रतिबंध आकस्मिक सेवा के वाहनों पर लागू नहीं होगा.

 

 

सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित किया गया है.ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक सभी छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी.

 

रेडियम चौक से सुजाता चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद

शोभायात्रा को देखते हुए दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक रेडियम चौक से शहीद चौक,फिरायालाल चौक,सर्जना चौक,रतन पीपी होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

 

इसके अलावा पिस्का मोड़ से मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक होते हुए शहीद चौक तक शोभायात्रा की समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही वर्जित रहेगी. मेट्रो गली से बिरला मैदान तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शोभायात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. वहीं, सुजाता चौक से गुरु नानक पब्लिक स्कूल, पीपी कंपाउंड तक भी शोभायात्रा की समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही वर्जित रहेगी.

 

सुजाता चौक से कर्बला चौक होकर जा सकेंगे वाहन

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुजाता चौक से मेन रोड की ओर जाने वाले वाहन चालक रतन पीपी से दाएं मुड़कर कर्बला चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट या बंद किया जा सकता है.

 

इन रास्तों पर जाने से बचें

शोभायात्रा के दौरान बिरला मैदान, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर चौक, उल हाउस कटिंग, उर्दू लाइब्रेरी कटिंग, रतन पीपी चौक और सुजाता चौक के रास्तों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

 

श्रद्धालुओं के लिए दो जगह पार्किंग की व्यवस्था

शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को रामविलास पेट्रोल पंप के बगल स्थित सुरजीत मोटर (पंजाबी) गैरेज और रामविलास पेट्रोल पंप के सामने शारदानंद बाल मंदिर स्कूल में पार्क कर सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही