Search

 
 
 

Ranchi News: कांके रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, स्पेशल ब्रांच से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत

राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच से सेवानिवृत्त नवल किशोर पासवान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बस की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
 

Ranchi: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच से सेवानिवृत्त नवल किशोर पासवान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बस की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.

 

मृतक के परिजनों ने बस चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं बस और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही