Search

 
 
 

Ranchi News: BIT मेसरा में इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों पर प्रशिक्षण

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ICT अकादमी, NIT पटना के सहयोग से 'Edge-Enabled IoT Systems for Industry 4.0 Applications (EIoT-I4.0)' विषय पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) शुरू किया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ICT अकादमी, NIT पटना के सहयोग से 'Edge-Enabled IoT Systems for Industry 4.0 Applications (EIoT-I4.0)' विषय पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) शुरू किया है. 6 से 11 जुलाई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य इंडस्ट्री 4.0, एज कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी उभरती तकनीकों में शिक्षकों, शोधार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों की क्षमता विकसित करना है.

 

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना के संरक्षण में संस्थान प्रार्थना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अजय प्रताप (IIT BHU), ECE विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, स्नातकोत्तर अध्ययन के डीन डॉ. एस. एस. सोलंकी, अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता के डीन डॉ. राजू पोद्दार, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंक सक्सेना तथा सह-समन्वयक डॉ. कार्तिक महतो उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

42 घंटे के इस प्रशिक्षक-नेतृत्व वाले कार्यक्रम में एज कंप्यूटिंग, एम्बेडेड इंटेलिजेंस, FPGA, TinyML, Edge AI, साइबर-फिजिकल सिस्टम, ARM Cortex आधारित एम्बेडेड सिस्टम, Raspberry Pi, Linux आधारित एज प्लेटफॉर्म, इंडस्ट्रियल IoT सुरक्षा, क्लाउड इंटीग्रेशन, मशीन लर्निंग, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और विजन-आधारित मॉनिटरिंग जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

 

इस कार्यक्रम में देशभर से 82 प्रतिभागी—जिनमें फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना, पाठ्यक्रमों को अद्यतन बनाने, प्रयोगशालाओं के विकास और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है.

 

कार्यक्रम में IIT BHU, NIT राउरकेला, IIT (ISM) धनबाद, टाटा मोटर्स, AMD, Synopsys, Bosch और NXP सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों के विशेषज्ञ व्याख्यान दे रहे हैं. तकनीकी सत्रों, डेमोंस्ट्रेशन और संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को इंडस्ट्री 4.0 से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी जा रही है.

 

BIT मेसरा का यह प्रयास शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने, अनुसंधान को मजबूत करने और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य के कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही