Search

 
 
 

Ranchi News: IMS में टैक्सेशन कार्यशाला शुरू, NEP-2020 व कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (IMS) में 6 से 9 जुलाई 2026 तक "Workshop on Direct & Indirect Taxation" का आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI), रांची चैप्टर के सहयोग से शुरू हुआ. कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (IMS) में 6 से 9 जुलाई 2026 तक "Workshop on Direct & Indirect Taxation" का आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI), रांची चैप्टर के सहयोग से शुरू हुआ. कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया.

इसे भी पढ़ें...


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने कहा कि प्रबंधन केवल संस्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संसाधनों और कार्यों के प्रभावी संचालन की कला है. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में बहुविषयक ज्ञान, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कौटिल्य और चाणक्य के प्रशासनिक विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता और Luther Gulick के POSDCORB सिद्धांत का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

Uploaded Image


संस्थान के निदेशक एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अमर कुमार चौधरी ने स्वागत भाषण दिया और कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा को अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रॉक्टर-सह-CVS निदेशक डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति प्रकाश और ICMAI, रांची चैप्टर की चेयरपर्सन सीएमए मीरा प्रसाद को भी सम्मानित किया गया.


कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. अरुणजय कुमार सिंह ने "Tax Framework and Compliance Basics" विषय पर और द्वितीय सत्र में डॉ. ए. डी. वाधवा ने "Tax Planning and GST Registration" विषय पर व्याख्यान दिया.


कार्यक्रम में शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलू कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया. आगामी सत्रों में विशेषज्ञ प्रतिभागियों को कराधान के व्यावहारिक एवं विधिक पहलुओं पर प्रशिक्षण देंगे.


कार्यशाला के सफल आयोजन में डॉ. नलिन रंजन त्रिपाठी, डॉ. पूजा कुमार, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. शिल्पी आभा खलखो, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. अमित शेखर तिर्की सहित संस्थान के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही