Search

 
 
 

Ranchi News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत IIIT रांची में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची ने देशव्यापी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपने बीएसएनएल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए.
 

Ranchi: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची ने देशव्यापी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपने बीएसएनएल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए.

 

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने पौधा लगाकर की. इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक रूप से पौधारोपण किया. इस अभियान ने संस्थान की हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया.

 

इसे भी पढ़ें:

इस अवसर पर प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना एक छोटा-सा प्रयास जरूर है, लेकिन इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में पर्यावरण और समाज दोनों पर पड़ेगा. उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील की.

 

यह पौधारोपण अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और परिसर की हरियाली बनाए रखने का भी संकल्प लिया.

 

गौरतलब है कि IIIT रांची समय-समय पर पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि संस्थान के विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही