Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह के रांची शाखा ने छठे चरण के तहत रविवार को शहर के नजदीक हेहल बगीचा टोली, जतरा मैदान में पौधरोपण और वितरण किया. इस पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों के बीच आम, अमरूद, मोहगनी, आवला, जामुन, कटहल, सागवान इत्यादि के 253 पौधों का वितरण किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के मन्दिर में आरती-पूजन और दीप दान कर किया गया. साथ ही मन्दिर के साफ-सफाई के लिये झाड़ू भी दिया गया. वहीं, हेहल बगीचा टोली- जतरा मैदान में ग्रामीणों और अचीवर्स क्रिकेट अकादमी के बच्चों के बीच श्री सर्वेश्वरी समूह का परिचय देते हुए समूह की ओर से किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया.
इसे भी पढ़ें:
साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों व बच्चों के बीच करीब 247 पौधों का वितरण किया गया. साथ ही जतरा मैदान में छः पौधों का रोपण किया गया.
ज्ञात हो श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक व धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है. जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. इस वर्ष संस्था ने अबतक करीब 1700 पौधों का वितरण एवं रोपण कर चुकी है.
कार्यक्रम के आयोजन में सुनील साहू का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम में वार्ड 34 के पार्षद अजीत कच्छप भी मौजूद रहे. उन्होंने जतरा मैदान में रोपण किए गए पौधों के सुरक्षा के लिए लोहे के जाली भी लगवाए. वहीं, ‘श्री सर्वेश्वरी समूह’ रांची शाखा से हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, राधा मोहन मिश्रा, द्वेद नाथ शाहदेव, उमाशंकर नन्द, संजीव सिंह, राजेन्द्र कुमार, उपेंद्र नाथ शाहदेव, उदित सिंह के साथ लगभग 20 श्रद्धालु-सदस्य शामिल हुए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

