Search

Ranchi News : पंडरा में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. हादसा मामा ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. हादसा मामा ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें...

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पंडरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. मृतक युवक की पहचान की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही