Search

 
 
 

Ranchi News : दो नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में थाने में केस दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार, सुण्डील निवासी अजीत कुमार यादव ने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी दिव्या कुमारी रविवार दोपहर करीब एक बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी. उसके साथ उसकी 14 वर्षीय सहेली बबली कुमारी भी थी. काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

 

परिजनों को जानकारी मिली कि दो युवक नितिश कुमार दास और कमल कुमार दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं. शिकायत में दोनों युवकों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं.

 

परिजनों के अनुसार, दिव्या कुमारी का रंग गोरा, कद करीब चार फीट और शरीर दुबला-पतला है. घटना के समय उसने सफेद प्रिंटेड टॉप और नीली डेनिम पहन रखी थी. वहीं, बबली कुमारी की लंबाई करीब साढ़े चार फीट बताई गई है. उसका रंग सांवला और शरीर दुबला-पतला है. उसने भूरे रंग का टॉप और जींस पहन रखा था.

 

लिखित आवेदन के आधार पर रातू थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी है और आरोपित युवकों की भी खोजबीन की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही