Search

 
 
 

Ranchi News :  अनगड़ा में कुएं में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम पसरा

जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां चंद्राटोली गांव में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सुखराम मुंडा (42) और विनोद मुंडा (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 

Ranchi : जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां चंद्राटोली गांव में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सुखराम मुंडा (42) और विनोद मुंडा (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

जानकारी के अनुसार, विनोद मुंडा सुबह खेत में जाने के बाद कुएं से पानी निकालने गया था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया. भाई को डूबता देख सुखराम मुंडा उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद पड़ा. काफी प्रयास के बावजूद वह विनोद को बाहर नहीं निकाल सका और दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विनोद पहले से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और अविवाहित था. 

 

ग्रामीणों ने बताया कि जिस सिंचाई कूप में हादसा हुआ, वह करीब 30 फीट गहरा है और उसमें 22 से 23 फीट तक पानी भरा है. यह कुआं मनरेगा योजना के तहत करीब दो वर्ष पहले बनाया गया था. लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए अब तक मुंडेर का निर्माण नहीं कराया गया था. ग्रामीणों का कहना है कि यही लापरवाही हादसे की बड़ी वजह बनी.

 

घटना की सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. इधर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से उचित मुआवजा और आश्रितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही