Ranchi: तत्कालीन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव ने ईडी से तीन सप्ताह का समय मांगा है. लेकिन ईडी ने रोहित के अनुरोध पर अब तक कोई फैसला नहीं किया है. मामला शीर्ष स्तर पर विचाराधीन है.
उल्लेखनीय है कि ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान तत्कालीन मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे रोहित उरांव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. रोहित को 29 जून और रामेश्वर उरांव को 30 जून को हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया था. रोहित को 29 जुलाई को दिन के 11 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होना के लिए समय दिया गया था. लेकिन रोहित ने पूछताछ के लिए हाजिर होने के बदले ईडी से समय मांगा.
रोहित ने ईडी से तीन सप्ताह का समय मांगा है. रोहित के इस अनुरोध पर ईडी ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है. रोहित और रामेश्वर उरांव को योगेंद्र तिवारी को मिले शराब के थोक व्यापार के दौरान हुए घोटाले में आगे की पूछताछ के लिए समन भेजा था. रोहित ने शराब के व्यापार के लिए एक कंपनी से एग्रिमेंट किया था. इसमें पैसों का लेनदेन हुआ था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment