Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : वेदांता समूह की द्विभाषी पत्रिका विविध वर्स का अनावरण

वेदांता समूह ने देश के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य पर आधारित विविध वर्स (Vividh Verse) नाम से एक द्विभाषी पत्रिका लॉन्च की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : वेदांता समूह ने देश के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य पर आधारित विविध वर्स (Vividh Verse) नाम से एक द्विभाषी पत्रिका लॉन्च की है. प्रिंट और डिजिटल दोनों प्रारूपों में उपलब्ध यह पत्रिका संस्कृति, सार्वजनिक नीति, उद्यमिता, खेल, एआई और ग्रामीण भारत की अनसुनी कहानियों को एक मंच पर लाएगी.

 

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस पहल पर कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर या अरबों डॉलर के बिजनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की क्षमता पर विश्वास करने और उसे मंच देने के बारे में है. उन्होंने कहा कि कहानियों में समाज की सोच बदलने और भविष्य को आकार देने की ताकत होती है.

 

इस पत्रिका के पहले अंक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, अभिनेता पंकज त्रिपाठी और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर जैसी प्रमुख हस्तियों के विचार शामिल हैं. इसमें कला और स्टार्टअप जगत के दिग्गजों ने भी आधुनिक भारत की प्राथमिकताओं पर अपनी राय रखी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही