Search

 
 
 

Ranchi News : वेदांता AAS विद्यालय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100% सफलता

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वेदांता AAS विद्यालय ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है
 

Ranchi  : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वेदांता AAS विद्यालय ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है.बिजुल्लिया हाई स्कूल, योगीडीह हाई स्कूल, मधुनिया हाई स्कूल तथा चंदनकियारी हाई स्कूल में संचालित चार डिजिटल AAS विद्यालय कैफे के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष के दौरान कक्षा 6 से 10 तक के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन किया गया.

 

Uploaded Image

इनमें से 164 विद्यार्थियों ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया और सभी 164 विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया. इस उपलब्धि को और विशेष बनाते हुए सफल विद्यार्थियों में से 73 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की.

 

यह सफलता डिजिटल शिक्षा, व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में वेदांता AAS विद्यालय के प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है.इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रवीश शर्मा, सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक, ईएसएल स्टील लिमिटेड ने कहा

 

शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है. हमारे AAS विद्यालय के विद्यार्थियों की यह शानदार सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर युवा प्रतिभाएं नई ऊचाइयों को छू सकती हैं. हमें प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक पर गर्व है जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है.

 

ईएसएल स्टील गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने और समाज में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है.यह उपलब्धि केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सपनों, संघर्षों और संभावनाओं की कहानी है जो विद्यार्थियों और उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही