Search

 
 
 

Ranchi News : छठ पूजा को लेकर सब्जी बाजार में बढ़ी रौनक, दोगुना हुआ कद्दू का दाम

Ranchi News : मोरहाबादी की रहने वाली हेमंती कुमारी ने बताया कि छठ पूजा में आरवा चावल बनता है. लेकिन सब्जी में लहसुन प्याज का उपयोग नही करते हैं. सब्जी विक्रेता सूरत साहु ने बताया कि छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले कद्दू समेत अन्य हरी सब्जियों की मांग बढ़ी है.
 
सब्जी बाजार
  • कद्दू 60 रुपए किलो तो फूलगोभी 40 रुपए पीस

Ranchi News : छठ महापर्व को लेकर सब्जी बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है. शहर के विभिन्न बाजारो मोरहाबादी बाजार, वेजीटेबल मार्केट रातु रोड, डेली मार्केट, समेत अन्य बाजारों में सबजियों की खरीदारी भी बढ़ गई है.

 

 

मोरहाबादी की रहने वाली हेमंती कुमारी ने बताया कि छठ पूजा में आरवा चावल बनता है. लेकिन सब्जी में लहसुन प्याज का उपयोग नही करते हैं. सब्जी विक्रेता सूरत साहु ने बताया कि छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले कद्दू समेत अन्य हरी सब्जियों की मांग बढ़ी है.

 Uploaded Image

 20 रुपये महंगा हुआ कद्दू

बाजार में कद्दू 60 रुपए किलो बिक रहा है. वहीं, 11 नवंबर को इसकी कीमत 40 रुपए थी. महज कुछ दिनों में कद्दू के दाम में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.सब्जी बाजार में धनिया 80 रुपए, मूली 40 रुपए, बंदा गोभी 15 रुपए, पालक 30 रुपए, बीन्स 40 रुपए, बैंगन 40 रुपए, आलू 40 रुपए और कटहल 80 रुपए की दर से बिक रहा है.वहीं, फूलगोभी 40 रुपए पीस,शकरकंद -60 किलो बाजार में बिक रहा है.

 

वेजीटेबल मार्केट के सब्जी विक्रेता श्याम साहु ने बताया कि कद्दू की आवक रातू, सिल्ली, गोला और रामगढ़ से हो रही है. छठ पूजा में कद्दू का विशेष महत्व होने के कारण इसकी मांग बढ़ जाती है.सबजी कारोबारी गायत्री कुमारी ने बताया कि छठ को लेकर बाजार में सब्जी का दाम बढ़ गया है.गाजर 80 रुपया किलो, और मटर 200 किलो के साथ बाजार में बिक रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही