Search

 
 
 

Ranchi News: दो महीने से बंद है सप्लाई वाटर, नाराज महिलाओं ने जाम किया सड़क

Ranchi: कर्बला चौक स्थित बलदेव सहाय रोड में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने सोमवार को सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया. हाथ में बाल्टी लेकर सड़क पर उतरकर विरोध जताया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि करीब दो महीने से सप्लाई जलापूर्ति बंद है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है.
 
  • कहा- रोज खरीदना पड़ रहा जार का पानी खरीदना पड़ता है,
  • -नगर निगम के पानी का टैंकर नहीं पहुंचता है 

Ranchi: कर्बला चौक स्थित बलदेव सहाय रोड में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने सोमवार को सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया. हाथ में बाल्टी लेकर सड़क पर उतरकर विरोध जताया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि करीब दो महीने से सप्लाई जलापूर्ति बंद है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है.


बताया कि इलाके में सप्लाई का पानी या तो आता ही नहीं है और अगर आता भी है तो मात्र पांच मिनट के लिए. लोगों का कहना है कि पानी गंदा और बदबूदार होता है, जिसके कारण उसका उपयोग करना मुश्किल हो जाता है. लोगों ने कहा पानी की समस्या के कारण उन्हें प्रतिदिन 25 रुपये या उससे अधिक खर्च कर जार का पानी खरीदना पड़ रहा है. यही पानी पीने के साथ-साथ नहाने और घरेलू कार्यों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है. लोगों ने बताया कि कई परिवारों के बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल भेजना पड़ रहा है.

 

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सड़क जाम के दौरान करीब तीन घंटे तक खड़े रहे. वार्ड संख्या 15 की पार्षद गजाला प्रवीण और नगर निगम के अधिकारी शिकायत के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे. लोगों ने कहा कि चुनाव के समय प्रत्याशी मांगने के लिए हर घर तक पहुंचते हैं, चुनाव जीतने के बाद समस्या सुलझाने के लिए नही पहुंचते हैं. इसके साथ ही समस्या आने पर कोई सुध लेने वाला नहीं है.

 
स्थानीय लोगों ने कहा कि 28 मई को बकरीद का पर्व है, लेकिन अब तक इलाके में पानी की व्यवस्था नहीं की गई है. बोरिंग से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. नगर निगम प्रशासन से अविलंब नियमित जलापूर्ति बहाल करने और वैकल्पिक रूप से टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही