Search

 
 
 

Ranchi News : NEET पेपर लीक पर सरकार जवाब दे, छात्रों का टूटा है भरोसा: अंबा प्रसाद

NEET समेत देशभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है
 

Ranchi: NEET समेत देशभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने कहा कि NDA सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण करीब देश में 23 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है.

 

 

अंबा प्रसाद ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं दिन रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि NEET सहित कई परीक्षाओं में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है और केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि यह देश के युवाओं के सपनों और भविष्य से जुड़ा बड़ा मुद्दा है, कांग्रेस लगातार इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती रही है.

 

अंबा प्रसाद ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि आखिर बार-बार पेपर लीक की घटनाएं क्यों हो रही हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब परीक्षाओं की विश्वसनीयता भी खतरे में पड़ गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही