Search

 
 
 

Ranchi News: दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को करंट लगाने का आरोप, बरियातू थाने में FIR दर्ज

राजधानी रांची के बरियातू थाना में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है. महिला ने अपने पति पर 15 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से मारपीट, बिजली का करंट देकर प्रताड़ित और तीन तलाक देकर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू थाना में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है. महिला ने अपने पति पर 15 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से मारपीट, बिजली का करंट देकर प्रताड़ित और तीन तलाक देकर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है.

 

पीड़िता सोहा राजा ने दर्ज FIR में बताया है कि उसकी शादी 27 दिसंबर 2025 को देवघर निवासी मो. अल्ताफ मोबिन से हुई थी. आरोपी अगरतल्ला (त्रिपुरा) में एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है.

 

महिला का आरोप है कि शादी में लाखों रुपये नकद, जेवर और घरेलू सामान देने के बावजूद पति लगातार 15 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था, ताकि वह क्रेटा कार खरीद सके. मांगें पूरी नहीं होने पर आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट की.

 

FIR में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कश्मीर यात्रा और दिल्ली में भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इतना ही नहीं, आरोपी पति ने उसे बांधकर बिजली के तार से करंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. होश आने पर कथित तौर पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया.

 

पीड़िता ने बताया कि बाद में परिवार के समझाने पर पति उसे दोबारा अपने साथ ले गया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही. जान बचाने के लिए वह किसी तरह वापस रांची पहुंची और बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही