Search

 
 
 

Ranchi News : करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, लोगों ने सड़क जाम की

Ranchi News : मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. घटना के बाद निर्माणाधीन स्थल से मकान मालिक और ठेकेदार के फरार होने की बात सामने आ रही है. इससे स्थानीय लोगों में और नाराजगी है.
 
लोगों ने किया सड़क जाम

Ranchi News : रांची के हरमू स्थित इमली चौक के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हो गया. ढलाई का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान श्रीराम लोहरा के रूप में हुई है.

 

मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. घटना के बाद निर्माणाधीन स्थल से मकान मालिक और ठेकेदार के फरार होने की बात सामने आ रही है. इससे स्थानीय लोगों में और नाराजगी है.

 

इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस लोगों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल इमली चौक के पास सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही