Search

 
 
 

Ranchi News : निर्माण कार्य के दौरान घायल मजदूर की RIMS में मौत, परिजनों को 2 लाख मुआवजा

Ranchi News : हरमू क्षेत्र में राजेश अग्रवाल के मकान में ठेकेदार आजाद अंसारी की देखरेख में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान राम लोहरा घायल हो गए. उनकी बहन ने हरमू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : हरमू के चेतन टोली निवासी निर्माण मजदूर राम लोहरा (पिता मंगरा लोहरा) की शनिवार को RIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह 4 सितंबर को निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद उन्हें RIMS में भर्ती कराया गया था. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, हरमू क्षेत्र में राजेश अग्रवाल के मकान में ठेकेदार आजाद अंसारी की देखरेख में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान राम लोहरा घायल हो गए. उनकी बहन ने हरमू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के नेता-कार्यकर्ता इलाज से लेकर अंतिम संस्कार तक की प्रक्रिया में शामिल रहे. यूनियन के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई.

 

दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है. यूनियन ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और दुर्घटना की स्थिति में मजदूरों को उचित मुआवजा व सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही