Search

 
 
 

Ranchi News : ट्यूलिप हॉस्पिटल के सामने मजदूर संघ का धरना, जमीन व निर्माण जांच की मांग

Ranchi News : भारतीय मजदूर संघ की ओर से दिए गए आवेदन में ट्यूलिप हॉस्पिटल की जमीन को लेकर सवाल उठाए गए हैं. आवेदन में दावा किया गया है कि अस्पताल की जमीन एसटी भूमि से जुड़ी है और सीएनटी एक्ट के दायरे में आती है. संघ ने जमीन के कागजात की जांच कराने की मांग की है.
 
मजदूर संघ का धरना

Ranchi News : ट्यूलिप हॉस्पिटल को लेकर विवाद के बीच भारतीय मजदूर संघ ने अस्पताल के सामने धरना शुरू किया है. संघ ने अस्पताल की जमीन और भवन निर्माण की जांच कराने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

भारतीय मजदूर संघ की ओर से दिए गए आवेदन में ट्यूलिप हॉस्पिटल की जमीन को लेकर सवाल उठाए गए हैं. आवेदन में दावा किया गया है कि अस्पताल की जमीन एसटी भूमि से जुड़ी है और सीएनटी एक्ट के दायरे में आती है. संघ ने जमीन के कागजात की जांच कराने की मांग की है.

 

संघ ने अस्पताल के भवन निर्माण की वैधता पर भी सवाल उठाया है. संगठन का कहना है कि निर्माण से जुड़े नियमों और जमीन के इस्तेमाल की पूरी जांच होनी चाहिए.

 

इन्हीं मांगों को लेकर संघ से जुड़े लोग ट्यूलिप हॉस्पिटल के सामने धरने पर बैठे हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रशासन जमीन के दस्तावेज, जमीन की प्रकृति और अस्पताल के निर्माण से जुड़ी अनुमतियों की जांच करे.

 

गौरतलब है कि ट्यूलिप हॉस्पिटल में 10 सितंबर को मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया था. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नए मरीजों के पंजीकरण, भर्ती और नई सर्जरी पर रोक लगाई थी. बाद में अस्पताल का पंजीकरण भी अगले आदेश तक निलंबित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही