Ranchi News : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवकी की पहचान हर्ष कुमार साहू (20 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
बताया जाता है कि हर्ष कुमार साहू 12वीं पास करने के बाद लाइट डेकोरेशन का काम करता था. मृतक के पिता दिनेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात हर्ष अपने दोस्त अमन शाह के साथ गोदाम में लाइट डेकोरेशन का काम कर रहा था. दोनों देर रात करीब 2 से 2:30 बजे तक काम करते रहे. इसके बाद अमन दूसरे कमरे में सोने चला गया.
सुबह जब हर्ष के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो किराएदार ने खिड़की से अंदर देखा. कमरे में हर्ष रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. इसके बाद घर में शोर मच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
इसे भी पढ़ें
पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस
घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. पुलिस ने मृतक के पिता के आवेदन पर यूडी कांड दर्ज किया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पुलिस मृतक के परिजनों और उसके दोस्त अमन शाह से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

