Search

 
 
 

Ranchi : संगिनी ग्रुप के सावन मिलन समारोह में निशा सिन्हा बनी चैंपियन

Ranchi : संगिनी ग्रुप ने रातू रोड इंद्रपुरी में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सावन गीत गाए गए. महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर सावन मिलन समारोह में पहुंची. इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाएं जमकर थिरकी औ खुशियां मनाई.
 
निशा सिन्हा बनी चैंपियन

Ranchi News : संगिनी ग्रुप ने रातू रोड इंद्रपुरी में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सावन गीत गाए गए. महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर सावन मिलन समारोह में पहुंची. इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाएं जमकर थिरकी औ खुशियां मनाई.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

इसके अलावा सावन थीम पर आधारित डांस, हॉजी और कई मनोरंजक गेम्स खेले गए. लकी कूपन और प्रश्नोत्तर के आधार पर निशा सुल्तानिया को सावन क्वीन चुना गया. जबकि निशा सिन्हा सावन चैंपियन बनीं. इसके अलावा आरती सिंह को प्रथम सावन सखी और प्रियंका सिंह को द्वितीय सावन सखी का खिताब मिला.

 

विभिन्न गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुनीता, करुणा किरण, आरती, ममता, प्रियंका, निशा, मनीषा को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

 

समारोह का मंच संचालन आशा किरण और सीमा साहू ने कुशलतापूर्वक किया. वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा साहू, आंचल, निशा, सुनीता, मंजू, भारती सिंह और करुणा किरण, रेखा अर्पिता और उमा का विशेष योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही