Search

 
 
 

रांची: बनहोरा में PM आवास योजना से बने अपार्टमेंट में चारदीवारी नहीं, चोरी से लोग परेशान

झुग्गी-झोपड़ी से विस्थापित कर बनहोरा में प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए गए अपार्टमेंट में हजारों लोगों को फ्लैट आविंटत किए गए है. लेकिन यहां पर लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है. लोगों ने बताया कि यह अपार्टमेंट 2019 में बना, जिसमें 9 ब्लॉक है.
 
  • 2 एकड़ में फैले अपार्टमेंट में बाउड्रीवॉल के लिए सीएम को सौंपा आवेदन 

Ranchi: झुग्गी-झोपड़ी से विस्थापित कर बनहोरा में प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए गए अपार्टमेंट में हजारों लोगों को फ्लैट आविंटत किए गए है. लेकिन यहां पर लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है. लोगों ने बताया कि यह अपार्टमेंट 2019 में बना, जिसमें 9 ब्लॉक है. एक ब्लॉक में 20 फ्लैट है. साल 2020-21 में सबको रहने के लिए दिया गया. 


यहां करीब 180 परिवार के लोग रहते है. यानी हर फ्लैट में 5-7 लोगों का परिवार रहता है. सैकड़ों लोग इन फ्लैट रह रहे है. लेकिन इन लोगों को डर सताने लगा है. दरअसल, यह डर बाइक चोरी की है. घर के बाहर खड़े बाइकों की चोरी हो रही है. लोगों का कहना है कि, आसपास जुआड़ियों अड्डा लगा रहता है. शाम में नशेड़ियों का मंडली मंडराते है. कभी-कभी फ्लैट तक आ जाते है. जिसके चलते बहसबाजी हो जाती है. काम से लौटते वक्त लोग सहम जाते है.

 

2 एकड़ में फैला है PMAY से बना फ्लैट

प्रधानमंत्री आवास योजना के तीसरे चरण में  अपार्टमेंट बनाए गए है. जुडको के द्वारा बनहोरा में जी+3 निर्मित आवासीय परिसर बनाए गए है. लेकिन प्रधानमंत्री आवास के द्वारा बनाए गए अपार्टमेंट में बाउंड्रीवॉल नहीं है. यह अपार्टमेंट 2 एकड़ में फैला हुआ है. यह निर्मित आवास आर.आर.डीए द्वारा नक्शा पास है. आवास योजना के अंतर्गत परिसर के चारों तरफ छोटे छोटे पीलर के द्वारा तार से बाउंड्री की गई है. जगह जगह पीलर एवं तार टूट गया है. जिसकी वजह से लोग अंदर घुस जाते है.

 

बाउंड्रीवॉल के लिए सीएम को लिखी चिट्ठी

लोगों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अपार्टमेंट के चारों ओर बाउंड्रीवॉल कराने के लिए आवेदन लिखा गया है. ताकि आवास के अंदर घुसने वाले अज्ञात लोगों को रोका जा सके. चोरों से बचाने के लिए दिनभर एक आदमी को घर में छोड़कर जाना पड़ता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही