Search

Ranchi : लापता अदिति का कोई सुराग नहीं, CM से मिलने पहुंचे परिजन; पुलिस ने रोका

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र से 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे के लापता होने का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. बच्ची को गायब हुए 47 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसी को लेकर आज परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया.
 
इस दौरान गोंदा थाना पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. बाद में परिजनों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक आवेदन सौंपा गया. इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए गोंदा डीएसपी संजीव मिश्रा ने बताया कि परिजनों की मांग मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की थी. परिजनों का आवेदन सचिवालय को भेज दिया गया है और जल्द से जल्द उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास किया जाएगा.

डीएसपी ने कहा कि पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक अदिति पांडे के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है.

वहीं, बच्ची के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को लापता हुए करीब 47 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार विरोध-प्रदर्शन किया गया, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखा. इसी कारण आज वे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जल्द उनसे मुलाकात करेंगे. साथ ही कहा कि यदि मुलाकात नहीं होती है तो वे फिर से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही