Search

 
 
 

रांचीः बार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 74 वकीलों के बीच होगा मुकाबला

 
Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए 20 जनवरी को चुनाव होने हैं. सोमवार को इसके लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई. जिसके बाद अब प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की स्क्रूटनी मंगलवार को होगी. नामांकन वापसी के लिए बुधवार तक का समय प्रत्याशियों को दिया गया है. इस वर्ष बार चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और प्रशासनिक सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 33  उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए 41 वकीलों ने परचा भरा है. इसे पढ़ें- राजस्थान">https://lagatar.in/surendrapal-singh-became-minister-in-rajasthan-10-days-ago-lost-the-by-election-today/">राजस्थान

में 10 दिन पहले बने थे मंत्री, आज उपचुनाव हार गये सुरेंद्रपाल सिंह

प्रमुख पदों पर ये हैं प्रत्याशी

  • अध्यक्ष पद के लिए शम्भू अग्रवाल, अरविंद मित्रा, सुधीर सिन्हा और रश्मि कात्यायन
  • उपाध्यक्ष- मो मुमताज, विनय राय, अनूप कुमार लाल, रंजीत महत और सतीश वर्मा
  • महासचिव- संजय विद्रोही, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया और प्रदीप सरकार
  • कोषाध्यक्ष- अमर कुमार, प्रीतांशु सिंह और मुकेश केसरी
  • प्रशासनिक सचिव- पवन खत्री, अभिषेक भारती, दर्पणा तमांग, अजित कुमार सिंह, कुमुद रंजन प्रसाद, सुनील पांडेय और मो. कफीउर रहमान
इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-five-day-training-of-sub-inspector-rank-officers-started-in-research-training-school/">रांची:

अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में सब इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही