Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद कुख्यात अपराधी गेंदा सिंह सभी केस में बरी हो गया. रांची पुलिस उसके खिलाफ कोई भी साक्ष्य नहीं जुटा पाई. न ही कोई उसके खिलाफ कोर्ट में गवाही दी. गौरतलब है कि बीते चार अगस्त को रांची डीसी ने कुख्यात गैंगस्टर गेंदा सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक अपराधियों पर सीसीए लगाने का आदेश दिया था. जिन अपराधियों पर सीसीए लगाने की अनुशंसा की गई थी, उनमें राशिद अंसारी, शेख अंसारी उर्फ बघेला, रंजीत साव, फरहान अंसारी उर्फ चरकु मैना और अमित कुमार उर्फ सोनू शर्मा शामिल था. सभी पर सीसीए के तहत कार्रवाई करते हुए यह निर्देश भी जारी कर दिया गया है कि किसी भी हाल में इन्हें जेल से बाहर नहीं निकलने दिया जाए. सभी अपराधियों पर हत्या, रंगदारी, जमीन कारोबारी और बिल्डरों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर हत्या या उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप है.
कुख्यात अपराधी है गेंदा
रांची के हटिया इलाके का रहने वाला गेंदा सिंह कुख्यात अपराधी है. गेंदा सिंह अपने बड़े भाई लखन सिंह के साथ मिलकर अपने गिरोह का संचालन किया करता है. हालांकि लखन सिंह के बारे में सूचना है कि उसकी मौत हो चुकी है. हालांकि अब तक पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हुई है. रांची के तुपुदाना इलाके में गेंदा सिंह का आतंक है. खासकर भू माफियाओं में तो गेंदा की तूती बोलती है. साल 2015 में तुपुदाना चौक पर जमीन कारोबारी राकेश राम के निजी बॉडीगार्ड मनोहर झा और ड्राइवर राजेंद्र राम की हत्या कर गेंदा सिंह ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था. गेंदा पिछले कई सालों से जेल में बंद है.
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-gangster-aman-srivastava-did-not-get-bail-court-rejected-the-petition/">रांचीः
गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने रिजेक्ट की पिटीशन [wpse_comments_template]
गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने रिजेक्ट की पिटीशन [wpse_comments_template]
Leave a Comment