Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची वनडे : भारत के लिए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति, सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी

Ranchi: कल यानी रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. मैच के लिए झारखंड के खूबसूरत शहर रांची दोनों टीमें पहुंच चुकी है. मैच रविवार 9 अक्टूबर यानी रविवार को खेला जाएगा. इस सीरीज के पहले मैच ने साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हरा दिया था. भारत को जीत के लिए 40 ओवर में 250 रन बनाने थे लेकिन 240 रन ही बना पाया था. इसे भी पढ़ें –350">https://lagatar.in/6-pakistani-nationals-arrested-with-heroin-worth-350-crores/">350

करोड़ के हेरोइन के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी

रविवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में भारत को बेहतर गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतर गेंदबाजी भी करनी पड़ेगी. हर हालत में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. हालांकि टखने की चोट के कारण दीपक चाहर के बाहर होने से टीम की समस्याएं बढ़ गई हैं. अब सभी की नजरें रोहित शर्मा की टीम पर लगी हैं जो टी20 विश्व कप के अभ्यास मैचों के लिए पर्थ पहुंच चुकी है. लिहाजा भारतीय टीम में जगह बनाने से चूके खिलाड़ियों को इस सीरीज से कोई फायदा नहीं होने जा रहा. लखनऊ में पहले वनडे से पूर्व चाहर को चोट लग गई और अब कमर की तकलीफ भी उन्हें परेशान कर रही है. मोहम्मद सिराज और आवेश खान प्रभावित नहीं कर सके हैं. ऐसे में बंगाल के नए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को मौका दिया जा सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/jjj-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

बल्लेबाजों दिखाना होगा दमखम

बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर को रन बनाने होंगे क्योंकि वह टी20 विश्व कप के रिजर्व बल्लेबाजों में से है. अय्यर को सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है जिन्होंने पहले मैच में टॉप आर्डर के नाकाम रहने के बाद मोर्चा संभाला था. शॉर्टपिच गेंदों को बखूबी नहीं खेल पाने और धीमी स्ट्राइक रेट की समस्याओं से जूझ रहे अय्यर ने साहसिक पारी खेली. भारत के लिए पिछले मैच की सबसे सकारात्मक बात संजू सैमसन का प्रदर्शन रहा. सैमसन ने 63 गेंद में 86 रन बनाए और मध्यक्रम को स्थिरता दी . कप्तान शिखर धवन वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ अपनी नेतृत्व क्षमता का सबूत दे ही चुके हैं. वह टीम को मजबूत शुरूआत देने के इरादे से उतरेंगे जबकि शुभमन गिल वनडे टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी काबिलियत का लोहा फिर मनवाना चाहेंगे. इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-police-caught-scorpio-full-of-four-cattle-two-arrested/">धनबाद

: मैथन पुलिस ने चार मवेशियों से भरा स्कॉर्पियो पकडा, दो गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम है हर मैच

दूसरी ओर तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए इस मैच में सुपर लीग अंक दाव पर लगे है जिससे उन्हें अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा. बावुमा खुद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और तीन टी20 मैचों में 0 , 0 , 3 के स्कोर के बाद लखनऊ में आठ रन बनाकर आउट हो गए थे. दो सप्ताह बाद टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है और टीम को उनसे अच्छी पारी की उम्मीद होगी. डेविड मिलर ने गुवाहाटी में शतक जमाया और पिछले मैच में नाबाद 75 रन की पारी खेली थी, जोकि साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी बात है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/jjj-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर. साउथ अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही