Search

रांची में तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर तैनात हवलदार की सड़क हादसे में मौत

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुराने विधानसभा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के हवलदार कैलाश पूर्ति की मौत हो गई. घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब वे ड्यूटी के दौरान सड़क पार कर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
 
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पीसीआर की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन व चालक की तलाश में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही