Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पेड़ की डाली काटने को लेकर एक भाई ने की दूसरे की हत्या

Ranchi : जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक भाई ने दूसरे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है. दोनों भाईयों के बीच आम के पेड़ की डाली काटने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद शुक्रवार शाम को इस घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को खाडु मुंडा घर में सोया हुआ था. तभी उसका भाई महेश मुंडा पीछे से आकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया. जिससे महेश मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन- फानन में उसे रिम्स ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस की दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पढ़ें - पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-nagar-parishad-ceo-kaushalesh-yadavs-degree-questioned-passed-10th-in-13-years-engineering-certificate-is-not-available/">पाकुड़

नगर पर्षद के CEO कौशलेश यादव की डिग्री पर सवाल, 13 वर्ष में पास कर ली 10वीं, इंजीनियरिंग का सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-investigation-not-completed-even-after-three-months-sought-and-extension-of-two-months/">रांची

हिंसा मामला : तीन माह बाद भी जांच नहीं हुई पूरी, मांगा गया और दो महीने का एक्सटेंशन

आरोपी को कर लिया गया गिरफ्तार 

इस घटना के बारे में अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों भाइयों में आम के पेड़ की डाली काटने को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के कारण यह हत्या हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-disturbances-in-the-distribution-of-nutritious-food-in-anganwadi-centers/">कोडरमा

: आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार वितरण में गड़बड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही