Ranchi : राज्य में जारी नए राजनीतिक हालात के बीच सत्ता पक्ष के विधायकों की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री आवास में चल रही है. इस बैठक में सत्ता पक्ष के कई विधायक शामिल हैं. बैठक में किस एजेंडे पर चर्चा हो रही है, यह अभी तक निकल कर सामने नहीं आ सकी है. हालांकि चर्चा यह है कि इस बैठक में 33 से 34 विधायक सत्ता पक्ष के शामिल हैं. बैठक के बारे में कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है, मगर ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सत्ता पक्ष के तमाम विधायकों को एकजुट किया जा रहा है. सत्ता पक्ष के तमाम विधायकों को यह भी निर्देश जारी हुआ है कि वह 31 जनवरी तक रांची में ही रहें. मीटिंग से निकलने के बाद कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कल दिन के 2:00 बजे सत्ता पक्ष की विधायकों की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/21-9.jpg"
alt="रांची : सीएम आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की चल रही बैठक" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम
आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल [wpse_comments_template]

Leave a Comment