Search

 
 
 

Ranchi : अंगदान से बदल सकती है कई जिंदगियां, जागरूकता बढ़ाने की जरूरत- हेमंत सोरेन

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अंगदान कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद और नई शुरुआत ला सकता है. इसके लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अंगदान कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद और नई शुरुआत ला सकता है. इसके लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है.

 

मुख्यमंत्री मंगलवार को रांची के बारियातू रोड स्थित एक होटल में आयोजित Organ & Tissue Donation विषयक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. यह कार्यशाला मोहन फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई थी.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए. राज्य सरकार भी इस दिशा में पहल कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को मिलकर अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करना होगा.

 

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद अस्पतालों को उसके परिजनों से अंगदान को लेकर संवाद करना चाहिए. इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है. आज रोबोटिक सर्जरी, लिवर और किडनी प्रत्यारोपण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. झारखंड सरकार भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वस्थ झारखंड के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है.

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन की कंट्री हेड ललिता रघुराम, क्रिटिकल केयर मणिपाल के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मिश्रा और कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ. बी. कश्यप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही