Search

Ranchi : मारवाड़ी युवा मंच के नि:शुल्क हेल्थ कैंप में 80 से ज्यादा लोगों ने कराई जांच

Ranchi : मारवाड़ी युवा मंच दक्षिण महिला जागृति शाखा की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 80 से अधिक लोगों ने नेत्र जांच के साथ शुगर, ब्लड प्रेशर, एसपीओ-2, वजन, जनरल मेडिसिन और स्त्री रोग संबंधी जांच कराकर लाभ उठाए. कार्यक्रम का आयोजन पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और टाटा एआईजी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.
 
  • नेत्र, शुगर, बीपी समेत कई जांच हुईं, अंगदान के प्रति भी किया जागरूक

Ranchi : मारवाड़ी युवा मंच दक्षिण महिला जागृति शाखा की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 80 से अधिक लोगों ने नेत्र जांच के साथ शुगर, ब्लड प्रेशर, एसपीओ-2, वजन, जनरल मेडिसिन और स्त्री रोग संबंधी जांच कराकर लाभ उठाए. कार्यक्रम का आयोजन पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और टाटा एआईजी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. 

इसे भी पढ़ें...

शाखा अध्यक्ष प्रमिला सराफ ने कहा कि मंच समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करता है, ताकि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके. इस दौरान अंगदान जागरूकता अभियान भी चलाया गया.

शिविर में पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉ. रौनक कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. शालिनी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. रियाज अहमद (नेत्र विशेषज्ञ) और समन्वयक कुंदन कुमार सिंह ने अपनी सेवाएं दीं. टाटा एआईजी की ओर से राजीव दास, रंजिता पोद्दार, वर्तिका चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. मौके पर मंच के कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही