Search

 
 
 

रांची : होटल में ठहरे लोगों ने आपस में की मारपीट, तीन कमरों में लगायी आग

 
Ranchi  :  होटल में ठहरे लोगों ने मारपीट के बाद तीन कमरों में आग लगा दी है.  यह अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू दीनदयाल चौक पर स्थित होटल मौर्या की है. जहां तीन कमरों में ठहरे ग्राहकों ने पहले जमकर हंगामा किया. इसके बाद तीनों कमरों में आग लगा दी. इस घटना में होटल के 15.50 लाख के सामान जलकर खाक हो गये. इस मामले में होटल के संचालक पप्पू कुमार यादव ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इन नौ लोगों में डुमरी निवासी पिंटू कुमार, जहानाबाद निवासी नेहा देवी, रांची निवासी हर्ष साह, विशाखा कुमारी, अनिवाश कुमार मिश्रा, मनीषा कुमारी, विकास कुमार, नितिन कुमार और बॉबी कुमार शामिल हैं. (पढ़ें, पितृ">https://lagatar.in/pitru-paksha-people-of-hindu-community-offered-offerings-for-pitru-paksha-in-rivers-and-reservoirs-across-the-country/">पितृ

पक्ष : हिंदू समुदाय के लोगों ने देश भर में नदियों-जलाशयों में पूर्वजों के लिए तर्पण किया)

होटल में ठहरे और उनसे मिलने आये लोगों में हुआ विवाद  

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 11 अक्टूबर को होटल के तीन कमरे 405, 408, 409 में कुछ लोग ठहरे थे. इनसे कुछ लोग मिलने आये थे. कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. हल्ला सुन होटल के कर्मी वहां गये और उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं माने. पहले सभी ने कमरे में तोड़ फोड़ की. इसके बाद तीनों कमरे में आग लगा दी. इस घटना में तीनों कमरे में रखा सारा फर्नीचर व सामान जल गया. घटना के बाद सभी लोग होटल से फरार हो गये. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-durga-puja-will-be-held-in-97-places-and-ravana-dahan-in-nine-places-in-the-subdivision-area/">चांडिल

: अनुमंडल क्षेत्र में 97 स्थानों में दुर्गा पूजा और नौ स्थानों में होगा रावण दहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही