Search

 
 
 

रांची: सीएम आवास से लिफाफा लेकर ईडी ऑफिस पहुंचा कर्मी

 
Ranchi : सीएम आवास से सील बंद लिफाफा लेकर सीएमओ का कर्मी मंगलवार की दोपहर ईडी ऑफिस पहुंचा. कर्मी के द्वारा ईडी ऑफिस में लिफाफा दिया गया. जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के सातवें समन का भी कोई जवाब नहीं दिया था. ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए दो दिनों के भीतर जगह, तिथि व समय बताने को कहा था. ईडी ने उन्हें 29 दिसंबर को ही सातवां समन किया था. वहीं ईडी का दो दिनों का वक्त भी समाप्त हो चुका है. इसे भी पढ़ें - 1000">https://lagatar.in/dahu-yadavs-son-surrenders-in-ed-court-rs-1000-crore-illegal-mining-case/">1000

करोड़ अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे ने ईडी कोर्ट में किया सरेंडर

ईडी ने समन में किया स्पष्ट, जमीन घोटाले में करनी है पूछताछ

ईडी ने सातवें समन में यह स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री से जमीन घोटाला मामले में पूछताछ करनी है. ईडी ने स्पष्ट किया था कि बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के ठिकाने से बरामद जमीन के दस्तावेज, जब्त मोबाइल के डेटा विश्लेषण से यह तय हो गया. फिलहाल मुख्यमंत्री से पूछताछ अनिवार्य है और जमीन से संबंधित कुछ मामलों में ईडी उनका पक्ष लेना अनिवार्य मानती है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/meeting-called-on-january-3-in-cm-residence-auditorium-instructions-issued/">झारखंड

CM आवास सभागार में 3 जनवरी को बुलायी गयी बैठक, गठबंधन विधायकों की हाजिरी भी अनिवार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही