Search

 
 
 

रांची : मुर्गा लदे पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खलासी की मौत

 
Sonahatu : सिल्ली-टीकर-जमशेदपुर सड़क पर डिबाडीह गांव के समीप शनिवार सुबह 3 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के टक्कर में पॉल्ट्री मुर्गा लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं वैन में बैठे खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर सोनाहातू थाना प्रभारी चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे खलासी के शव को बाहर निकाला जा सका. घायल चालक भीमदेव राय ने बताया कि अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग निकला. मृतक 36 वर्षीय विनोद कुमार राय राजधनवार थाना क्षेत्र के झांझ गांव का रहने वाला था. परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही