Ranchi : रांची के पिस्का मोड़ में रविवार तड़के गौ तस्करी के संदेह में लोगों ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी. घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ कर रही है. आग की सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची और वैन में लगी आग पर काबू पाया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

