Search

 
 
 

रांची: चालक से मारपीट कर पिकअप वाहन छीनकर फरार, मालिक ने थाने में दिया आवेदन

रांची में अज्ञात बदमाशों द्वारा चालक से मारपीट कर पिकअप वाहन छीन लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद वाहन मालिक शहरफ खान ने खरसीदाग ओपी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi : रांची में अज्ञात बदमाशों द्वारा चालक से मारपीट कर पिकअप वाहन छीन लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद वाहन मालिक शहरफ खान ने खरसीदाग ओपी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

 

आवेदन में बताया गया है कि पिकअप वाहन निर्धारित मार्ग पर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात लोग पहुंचे और चालक को रोककर उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि बदमाशों ने चालक को धमकाते हुए वाहन की चाबी छीन ली और पिकअप लेकर फरार हो गए.

 

घटना के बाद चालक ने इसकी सूचना वाहन मालिक को दी, जिसके बाद मालिक ने खरसीदाग ओपी थाना पहुंचकर आवेदन सौंपा. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही