Search

 
 
 

रांची: पिठोरिया पुलिस ने 50 लाख की ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग का नाम खुर्शीद आलम है और वह पिठोरिया का रहने वाला है. खुर्शीद आलम कई लोगों से जमीन के नाम पर पैसे ले रखा है. पैसे लेने के बाद जमीन नहीं दे रहा था. इस मामले को लेकर पिठोरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था.
 

Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग का नाम खुर्शीद आलम है और वह पिठोरिया का रहने वाला है. खुर्शीद आलम कई लोगों से जमीन के नाम पर पैसे ले रखा है. पैसे लेने के बाद जमीन नहीं दे रहा था. इस मामले को लेकर पिठोरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई. 

 

इस मामले को लेकर पिठोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि ठगी को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच करने के बाद सही पाया गया. पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार हो रहा था. पुलिस ने इसके ठिकाने पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि कितने लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही